बुधवार परेड में परखी पुलिसकर्मियों की अनुशासन और दक्षता!निचलौल सीओ ने रिजर्व पुलिस लाइन में किया परेड का निरीक्षण, वर्दी, टर्नआउट व साफ-सफाई पर दिए निर्देश।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज

 

महराजगंज, 30 सितंबर। पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक बुधवार परेड का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की ड्रिल, शारीरिक दक्षता और अनुशासन का जायजा लिया।

 

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से ड्रिल का अभ्यास कराया गया। क्षेत्राधिकारी ने वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन एवं साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे एवं अनुशासित तरीके से ड्यूटी करने तथा पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कता, अनुशासन और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *