न्यूज18+ ब्यूरो सिसवा
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव में एक महिला के साथ उसके ही ससुराल वालों द्वारा मारपीट और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता शमा बानो पत्नी मोहम्मद रजा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 25 सितंबर 2026 की सुबह करीब नौ बजे उनके पति मोहम्मद रजा, देवर मोहम्मद उमर फारूक शाह, सास बदरूनिशा और ससुर सलीम उर्फ छेदी ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों, थप्पड़ और लाठी-डंडों से मारपीट की।
पीड़िता के अनुसार, मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोठीभार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के निर्देश पर मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है।