निचलौल की ‘चटोरी गली’ और एएसए होटल पर उठे सवाल, गतिविधियों पर पुलिस की नजर!

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/निचलौल

 

एक घंटे के लिए तय चार्ज, ग्राहक किसी को भी साथ ले जा सकता है पर्दे के पीछे की गतिविधियों को लेकर उठे सवाल।

 

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में एएसए होटल एवं फूड एंड रेस्टोरेंट और चर्चित ‘चटोरी गली’ इन दिनों चर्चाओं में है। स्थानीय स्तर पर इन स्थानों की गतिविधियों को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सामने आई बातों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

 

बताया जा रहा है कि एएसए होटल में कमरे के लिए एक घंटे का निर्धारित शुल्क लिया जाता है। आरोप है कि कमरे में ग्राहक किसी अन्य व्यक्ति को साथ लेकर जा सकता है, जिसमें उम्र की पुष्टि को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, होटल में सामान्य कीमत से अधिक दर पर खाद्य सामग्री दिए जाने की बात भी सामने आई है।

 

दूसरी ओर, ‘चटोरी गली’ में पर्दे की आड़ में संचालित गतिविधियों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन स्थानों पर पर्दे लगे हैं, वहां निगरानी के पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं, यह जांच का विषय है। ऐसे में पर्दे के पीछे क्या गतिविधियां संचालित हो रही हैं, इसकी पारदर्शी जांच की आवश्यकता जताई जा रही है।

 

इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र राय ने बताया कि पुलिस की नजर संबंधित होटल और रेस्टोरेंट पर है। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की गलत या आपत्तिजनक गतिविधि सामने आती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

अब निगाह पुलिस की निगरानी और जांच पर है कि इन स्थानों पर वास्तव में क्या गतिविधियां संचालित हो रही हैं और नियमों का पालन किस स्तर तक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *