दुकान के सामने बाइक खड़ी करने के विवाद में लोहे के बाट से हमला, युवक का सिर फोड़ा!

न्यूज 18+ब्यूरो सिसवा प्रभारी 

 

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा चौधरी चौराहे पर दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लोहे के बाट से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

बेलवा चौधरी के वार्ड नंबर 11 राजा जी पुरम निवासी रामू कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चौराहे पर उनकी रामू डीजे टेंट लाइट हाउस नाम से दुकान है। आरोप है कि दुकान के सामने रहने वाला मेराजुद्दीन पुत्र कमरूद्दीन अक्सर अपनी बाइक दुकान के आगे खड़ी कर देता था।

 

पीड़ित के मुताबिक 27 सितंबर 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने मेराजुद्दीन से दुकान के सामने से बाइक हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान मेराजुद्दीन ने लोहे का बाट उठाकर रामू के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया।

 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई।

 

थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोठीभार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *