240 ग्राम गांजा, चिलम और नकदी के साथ छोटेलाल गिरफ्तार सिंदुरिया पुलिस की कार्रवाई, भेड़िया-मोजरी मार्ग से हुई गिरफ्तारी; एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/सिंदुरिया

 

महराजगंज, 4 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अनूप तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 240 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव मय हमराही पुलिस बल ने 3 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे भेड़िया-मोजरी मार्ग के पास से छोटेलाल पुत्र स्व. रामवृक्ष, निवासी मोजरी, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया।

 

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 240 ग्राम अवैध गांजा, 50 चिलम, प्लास्टिक की खाली 50 पुड़िया और 395 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सिंदुरिया में मु0अ0सं0 199/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

 

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मु0अ0सं0 140/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम, थाना सिंदुरिया में मुकदमा दर्ज है। वहीं वर्तमान मामले में मु0अ0सं0 199/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम

 

– उ0नि0 मनोज कुमार यादव

– का0 हृदयानन्द यादव

– का0 अभिषेक यादव

– का0 इन्द्रेश यादव

– का0 रामजनम यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *