दमदार खबर का दमदार असर।यूपी लाइव टाइम्स समाचार टाइम्स की लगातार खबरों के बाद पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप—चिउटहां चौकी क्षेत्र में मोजरी निवासी अभियुक्त दबोचा गया  

खबरों का असर या खुली आंखों से अब दिखा नशे का कारोबार? 240 ग्राम गांजे के साथ छोटेलाल गिरफ्तार!

 

ब्यूरो रिपोर्ट/न्यूज़ 18प्लस/ राकेश त्रिपाठी/सिंदुरिया 

 

महराजगंज, 4 अक्टूबर। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर लगातार प्रकाशित हो रही खबरों के बाद आखिरकार सिंदुरिया पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। चिउटहां चौकी पुलिस ने मोजरी निवासी छोटेलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 240 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

बताया गया कि थानाध्यक्ष अनूप तिवारी और चौकी प्रभारी मनोज यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छोटेलाल को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 240 ग्राम गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

 

पुलिस के अनुसार मामले में मु.अ.सं. 199/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

 

खबरों का असर या पुलिस की अचानक बढ़ी सतर्कता?

 

यह कार्रवाई इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि न्यूज़ 18प्लस—“दमदार खबर का दमदार असर” और यूपी समाचार टाइम्स यूपी लाइव टाइम्स की ओर से क्षेत्र में कथित नशीले पदार्थों के कारोबार को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थीं। इन खबरों के बीच पुलिस की ओर से लगातार यह कहा जाता रहा कि क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है और अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है।

 

लेकिन अब सवाल यह उठता है कि यदि क्षेत्र में पुलिस की लगातार सतर्क निगरानी थी और अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियां सामने नहीं आ रही थीं, तो 240 ग्राम गांजा आखिर पुलिस की पकड़ में कहां से आया?

 

क्या यह कार्रवाई मीडिया में लगातार उठाए जा रहे सवालों के बाद पुलिस की सक्रियता का परिणाम है, या क्षेत्र में मादक पदार्थों का नेटवर्क पहले से सक्रिय था? यह सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

पुलिस का दावा नशे के कारोबारियों को नहीं बख्शेंगे

 

चौकी प्रभारी मनोज यादव के अनुसार, मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

वहीं थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि सिंदुरिया थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार और नशे के कारोबार के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

अब बड़ा सवाल एक गिरफ्तारी के बाद क्या रुकेगा नशे का कारोबार?

 

छोटेलाल की गिरफ्तारी और 240 ग्राम गांजा बरामदगी के बाद पुलिस की कार्रवाई भले ही सामने आ गई हो, लेकिन असली सवाल अभी बाकी है। यदि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी नहीं थी तो गांजा आया कहां से? और यदि कारोबार सक्रिय था, तो अब तक पुलिस की निगरानी में इसकी भनक क्यों नहीं लगी?

 

अब देखना यह होगा कि सिंदुरिया पुलिस सिर्फ एक गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित रखती है या गांजे की कथित सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचती है। स्थानीय लोगों की नजर अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *