सिन्दुरिया थाने में दो अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी!

ब्यूरो रिपोर्ट/न्यूज़ 18प्लस/सिंदुरिया 

 

महराजगंज। थाना सिन्दुरिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को राजकुमार वर्मा पुत्र बिहारी पारसनाथ वर्मा निवासी रतनपुर, थाना सिन्दुरिया की तहरीर पर अनुराधा देवी पत्नी मनीष निवासी धर्मपुर, थाना भिटौली के विरुद्ध मु0अ0सं0 200/2026, धारा 318(4)/319(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

वहीं, 6 अक्टूबर 2026 को श्वेता द्विवेदी पुत्री अन्नू द्विवेदी निवासी ग्राम भागाटार, थाना सिन्दुरिया की तहरीर पर अमीत त्रिपाठी, उनकी सास हीरा देवी तथा ननद नन्दना, निवासीगण ग्राम बड़हरामहंत, थाना कोठीभार के विरुद्ध मु0अ0सं0 201/2026, धारा 85/115(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *