ठूठीबारी में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, दो नशीली दवा तस्कर गिरफ्तार! 1,064 नशीली दवाइयों के कैप्सूल बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/ठूठीबारी

 

महराजगंज, 6 अक्टूबर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो कथित नशीली दवा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 1,064 नशीली दवाइयों के कैप्सूल तथा तस्करी में प्रयुक्त एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप हरिजन (20) पुत्र नरसिंह, निवासी पालिका हरपुर, वार्ड नंबर-2, थाना पिपरहवा, जनपद नवल परासी, नेपाल तथा मंजेश गुप्ता (22) पुत्र प्रभुनाथ गुप्ता, निवासी कस्बा सिन्दुरिया, थाना सिन्दुरिया, महराजगंज के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने बताया कि बरामदगी में 904 प्रॉक्सीमेक स्पास कैप्सूल और 160 प्रॉक्सीको स्पास कैप्सूल शामिल हैं। इसके अलावा यूपी56 बीसी 0965 नंबर की एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

 

मामले में थाना ठूठीबारी में मुकदमा अपराध संख्या 138/2026, धारा 8, 22(सी), 23(सी) स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया।

 

संयुक्त टीम में शामिल पुलिसकर्मी

 

कार्रवाई में थाना ठूठीबारी के उपनिरीक्षक रमेश पुरी, मनीष कुमार तिवारी, कांस्टेबल दीपक कुमार, अरुण और गौरव पासवान तथा 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जी कंपनी ठूठीबारी के उपनिरीक्षक वाई रेंगमा, सहायक उपनिरीक्षक मुकुल हजारी, कांस्टेबल बीर सिंह, चिल्ला कोटेश्वर राव, नन्दलाल और यशपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *