बुधवार परेड में पुलिसकर्मियों की वर्दी और अनुशासन की जांच, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश!

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/ नरसिंह उपाध्याय/महराजगंज

 

महराजगंज। पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक बुधवार परेड का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा उनकी शारीरिक एवं मानसिक दक्षता का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।

 

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे एवं अनुशासित तरीके से ड्यूटी करने तथा पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कता, अनुशासन और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *