सूत्रों के दावे से सिंदुरिया में हलचल, पुलिस की निगरानी में संदिग्ध गतिविधियां; कोठीभार पुलिस ने भी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाए जाने की बात कही।
न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज
महराजगंज। सिंदुरिया क्षेत्र में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार, सिंदुरिया निवासी फातिमा ख़ान के नाम से एक कथित नेटवर्क संचालित होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों का दावा है कि कुछ मकानों और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लंबे समय से चर्चा है। इसी क्रम में एक ऐसे मकान का भी जिक्र सामने आया है, जिसके संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोपों की वास्तविकता की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
इसी मामले में चीखना बेचने वाली कुछ दुकानों और उनसे जुड़े लोगों की भूमिका पर भी निगरानी किए जाने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े बताए जा रहे कुछ लोगों के संबंध में पुलिस स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।
वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में अनैतिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि दूसरे थाना क्षेत्रों में होने वाली कार्रवाई की पुष्टि वह नहीं कर सकते, लेकिन उनके थाना क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कोई मामला संज्ञान में आने पर कानून के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अब सवाल यह है कि फातिमा के नाम से लगाए जा रहे आरोपों और चीखना की दुकानों से जुड़े कथित नेटवर्क की वास्तविकता क्या है? इसका जवाब पुलिस जांच और आधिकारिक कार्रवाई से ही सामने आएगा।