Bureau Report /News 18 Plus /Chowk
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने वर्ष 2015 के एक मुकदमे में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार 11 अक्टूबर 2026 को ग्राम पिपरा सोनाड़ी में कार्रवाई करते हुए घिसियावन पुत्र सूरज, निवासी पिपरा सोनाड़ी, थाना चौक, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 291/2015 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 एवं 406 के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह एवं हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, थाना चौक, जनपद महराजगंज शामिल रहे।