*मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत कोठीभार पुलिस की पैदल गश्त, मंदिरों व पूजा पंडालों का किया भ्रमण!*

Bureau Report /News 18 Plus /Siswa Kothibar 

 

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

 

कोठीभार। महराजगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत 13 अक्टूबर 2026 को थाना कोठीभार पुलिस ने कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा और चौकी प्रभारी डीपी मौर्य पुलिस बल के साथ कस्बे में भ्रमणशील रहे तथा विभिन्न मंदिरों एवं पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

 

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनमें सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में पुलिस की सक्रियता दिखाई दी।

 

कोठीभार पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और आमजन में सुरक्षित माहौल का विश्वास कायम रखना है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस की यह पहल महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *