Bureau Report /News 18 Plus /Chowk
मधुबनी में घर पर दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा, 498ए समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा।
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने बुधवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में चौक पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष चौक के मार्गदर्शन में गठित टीम ने 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:10 बजे ग्राम मधुबनी स्थित अभियुक्त के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय (41 वर्ष), पुत्र ध्रुवनारायण पाण्डेय, निवासी मधुबनी, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ थाना चौक में मुकदमा संख्या 406/21, धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि एवं 4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुजीत सिंह और कांस्टेबल इमामुल हक शामिल रहे।