*सीओ रविन्द्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने कस्तूरबा छात्राओं संग बांटी दीपावली की खुशियां!*

Bureau Report/ News 18 Plus /Siswa Kothibar 

 

उपहार व मिष्ठान वितरित कर मिशन शक्ति का दिया संदेश, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक।

 

महराजगंज। शारदीय नवरात्रि एवं दीपावली के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महराजगंज पुलिस ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सिसवा में छात्राओं के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश कुमार वर्मा समेत पुलिस टीम ने छात्राओं को खाद्य सामग्री, मिष्ठान, उपहार एवं दीपावली से संबंधित सामग्री वितरित की।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन और सशक्तीकरण के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

 

पुलिस टीम ने छात्राओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व का संदेश देते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उपहार और मिष्ठान पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस पहल से छात्राओं और पुलिस के बीच अपनत्व एवं विश्वास का माहौल भी मजबूत हुआ।

 

कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक नेहा, महिला आरक्षी, अन्य पुलिसकर्मी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए महराजगंज पुलिस सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *