*करमही गांव के पास बाइक और पैदल राहगीर में टक्कर, दो घायल!*

Bureau Report /News 18 Plus/ Chiuthaan 

 

सिंदुरिया–सबया मार्ग पर हुआ हादसा, एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।

 

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में सिंदुरिया से सबया जाने वाले मार्ग पर करमही गांव के पास मंगलवार शाम मोटरसाइकिल और पैदल राहगीर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

 

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:25 बजे राजेश चौधरी ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि करमही गांव के पास उनके पिता बाबूराम चौधरी का सड़क हादसा हो गया है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मोटरसाइकिल संख्या यूपी 56 बीडी 9663 की एक पैदल व्यक्ति से टक्कर हो गई थी।

 

हादसे में मोटरसाइकिल चालक संजय वर्मा पुत्र अर्जुन वर्मा, निवासी मिठौरा, थाना सिंदुरिया तथा पैदल राहगीर बाबूराम पुत्र श्रीकांत, निवासी करमही, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज घायल हो गए।

 

पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से उपचार के लिए भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर शांति एवं यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *