Bureau Report/ News 18 Plus/ Sindooriya
रतनपुर टोला मुण्डेरी के पास हुआ हादसा, एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में सिंदुरिया से बलुअही धूस-चिउटहां मार्ग पर रतनपुर टोला मुण्डेरी के पास मोटरसाइकिल और साइकिल के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक और साइकिल सवार को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:15 बजे मोटरसाइकिल संख्या यूपी 56 एएस 5007 और एक साइकिल सवार के बीच दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई। मोटरसाइकिल चालक की पहचान विकास आर्या पुत्र रमेशचंद्र, निवासी रामपुर कला, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। वहीं, साइकिल सवार की पहचान मुखुत प्रसाद भारती पुत्र चुल्ली, निवासी पकड़ी चौबे, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज के रूप में हुई।
दुर्घटना में दोनों व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को उपचार के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
चौकी इंचार्ज मनोज यादव के अनुसार, घटनास्थल पर शांति एवं यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।