*मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया सुरक्षा की दी जानकारी!*

Bureau Report/ News 18 Plus /Siswa Kothibar 

 

महराजगंज/कोठीभार। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गुरुवार को थाना कोठीभार क्षेत्र के लिटिल स्टार एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, हरपुर पकड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया गया।

 

थानाध्यक्ष के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम कोठीभार ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय तथा सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया।

 

विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, अनजान कॉल, ओटीपी, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी जानकारी को साझा न करें। साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल इसकी सूचना संबंधित माध्यम से देने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित व्यवहार के लिए तैयार करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *