Bureau Report /News 18 Plus/ Paniara
मंगलसूत्र, मोटरसाइकिल और कूटरचित ज्वेलरी की 9 रसीदें बरामद; पनियरा पुलिस की कार्रवाई।
महराजगंज। महिलाओं को बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी के जरिए आभूषण हड़पने के आरोप में पनियरा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु का एक मंगलसूत्र, एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो तथा कूटरचित ज्वेलरी की नौ रसीदें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पनियरा पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाकी मंदिर से पहले पीपल के पेड़ के पास दबिश देकर अरविन्द पुत्र रामशंकर, निवासी ग्राम रमवापुर, थाना पनियरा तथा राजू पुत्र कलाम, निवासी ग्राम बहारमपुर, थाना पनियरा को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक मंगलसूत्र पीली धातु, एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो और नौ वर्क कूटरचित ज्वेलरी रसीदें बरामद हुईं। मामले में थाना पनियरा पर मु0अ0सं0 309/2026 के तहत धारा 318(4), 317(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अरविन्द का आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त अरविन्द के विरुद्ध थाना पनियरा के मुकदमे के अलावा संतकबीरनगर जनपद के विभिन्न थानों में भी मामले दर्ज हैं। इनमें थाना खलीलाबाद में वर्ष 2022 का मुकदमा संख्या 291/2022 तथा वर्ष 2026 में मुकदमा संख्या 95/2026, थाना महुली में मुकदमा संख्या 250/2026 और थाना बेलहरकला में मुकदमा संख्या 35/2026 शामिल हैं।
अभियुक्त राजू के विरुद्ध थाना पनियरा में मुकदमा संख्या 309/2026 दर्ज है।
बरामदगी
– पीली धातु का एक मंगलसूत्र।
– एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो।
– कूटरचित ज्वेलरी की नौ रसीदें।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 देवेंद्र दूबे, हे0का0 राजेश सिंह, हे0का0 आनंद मिश्रा, का0 बृजपाल यादव एवं का0 विष्णु अग्रहरि, थाना पनियरा।