Bureau Report /News 18 Plus Satyam Soni /Tehsil Incharge/ Nautanwa
नौतनवा/सोनौली। सोशल मीडिया पर कथित अभद्र एवं भड़काऊ टिप्पणी को लेकर हिंदू रक्षा दल ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोतवाली सोनौली में तहरीर देकर संबंधित टिप्पणी की जांच कराने और जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
हिंदू रक्षा दल के अमन पहलवान एवं नगर अध्यक्ष अभय जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की अभद्र अथवा भड़काऊ टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर तथ्य सामने लाने तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।