सिंदुरिया पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार!

न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर मोरवन निवासी 57 वर्षीय जवाहिर गुप्ता गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत पहले भी दर्ज हैं तीन मुकदमे।

 

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/सिंदुरिया 

 

महराजगंज। जनपद में अपराधियों एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जवाहिर गुप्ता (57 वर्ष) पुत्र दुलारे, निवासी ग्राम मोरवन, मिठौरा बाजार, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिंदुरिया पुलिस टीम ने 2 नवंबर 2026 को माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (सीनियर डिवीजन), महराजगंज द्वारा जारी वारंट के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह वारंट मुकदमा संख्या 8616/25 एवं धारा 60(1) आबकारी अधिनियम से संबंधित था।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत पूर्व में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुकदमा संख्या 50/2023, 79/2023 और 247/2024 शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ऋतुराज सुमन यादव एवं हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *