चौक पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार!न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले में था वांछित।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज

 

महराजगंज। जनपद में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर से दबिश देकर पकड़ा।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बंधु (45) पुत्र घिसियावन, निवासी ग्राम पिपरा सोनाड़ी, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। वह मुकदमा संख्या 291/15 में धारा 323, 504, 506 और 406 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित था।

 

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह और हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *