साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को चौक पुलिस ने वापस कराए ₹7,380! साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत, संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर खाते में वापस कराई गई ठगी की पूरी धनराशि।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/चौक

 

महराजगंज। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसकी पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की पहल पर पीड़ित के खाते में 7,380 रुपये वापस कराए गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के जगपुर उर्फ सलामतगढ़ निवासी शैलेश कुमार मौर्य पुत्र घिरिसियावन के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत संख्या 23106260123036 के माध्यम से दर्ज कराई थी।

 

शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल चौक की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एमआरएम पोर्टल (रिक्वेस्ट आईडी-MR261031219953) के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप 04 नवंबर 2026 को पीड़ित के बैंक खाते में ठगी गई 7,380 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में की गई।

 

धनराशि वापस कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम कुमार सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह एवं कांस्टेबल विशाल प्रजापति शामिल रहे।

 

साइबर ठगी से बचने की अपील

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी अथवा गोपनीय विवरण साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अतिरिक्त www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *