*शांति व्यवस्था बनाए रखने को सिंदुरिया पुलिस की कार्रवाई, छह लोगों का चालान!#

Bureau Report/ News 18 Plus /Sindooriya

 

पांच पुरुष और एक महिला के विरुद्ध बीएनएसएस की धाराओं में हुई निरोधात्मक कार्रवाई, पुलिस ने सभी को न्यायालय भेजा।

 

 

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को थाना सिंदुरिया पुलिस ने छह व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की।

 

पुलिस के अनुसार, थाना सिंदुरिया क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पांच पुरुषों और एक महिला सहित कुल छह व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। इसके बाद सभी छह व्यक्तियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

 

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना तथा किसी भी संभावित विवाद या अप्रिय घटना को रोकना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *