न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज।
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में मंगलवार को थाना ठूठीबारी पुलिस ने ऑपरेशन माल निस्तारण के तहत बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के आदेश के अनुपालन में थाना परिसर में 26 मुकदमों से संबंधित कुल 999 लीटर नेपाली, अंग्रेजी एवं देशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, हेड मुहर्रिर राजेश यादव तथा व्यापार मंडल ठूठीबारी के अध्यक्ष भवन गुप्ता भी उपस्थित रहे।
पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जब्त शराब का नियमानुसार निस्तारण कराया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित पुलिसकर्मी एवं संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।