News 18 Plus Bureau/Thuthibari.
भरवलिया पुल के समीप हुआ हादसा, टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी; पुलिस ने घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया।
महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एसएसबी रोड पर भरवलिया पुल के समीप बुधवार की अपराह्न दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही ठूठीबारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल भिजवाया, जहां उनका इलाज कराया गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल घायलों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।
एक ही सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत को रेखांकित किया है।