रिपोर्ट :राजीव त्रिपाठी घुघली
विद्यालय के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया नवरात्र और दशहरा पर्व
घुघली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में बच्चों ने नवरात्र और दशहरा पर्व का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।इस कार्यक्रम को “कन्या पूजन” नाम दिया गया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जैसे – फैंसी ड्रेस, स्टोरी टेलिंग, रैंप वाक, डांडिया, बोर्ड डेकोरेशन आदि। बच्चों ने बड़े हर्ष व उल्लास के साथ हिस्सा लिया। बच्चे, बड़े सब पर्व के रंग में रंगे थे। सेलिब्रेशन का आरम्भ माँ की आरती से किया गया। उसके बाद सभी बच्चों मे अपना – अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर कन्या पूजन के धार्मिक हर्ष व उत्साह के रंग में था। सबने खूब आनंद के साथ प्रतिभाग किया और बहुत कुछ सीखा भी जैसे – टीम वर्क, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, स्पीकिंग, स्टोरी टेलिंग, डांस, आर्ट, क्राफ्ट, आदि। सबने अपनी-अपनी रूचि से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राथमिक विद्यालय बिरैचा के प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने समस्त विद्यालय परिवार की तरफ से सभी को दशहरा और कन्या पूजन पर्व की बधाई दी और कहा अच्छाई की राह बहुत मुश्किल होती है किन्तु अंत में जीत अच्छाई की ही होती है। हमें सिर्फ अपना धैर्य और विश्वास बनाये रखना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षक डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी ने बताया कि आज के ही दिन राम के हाथों रावण दहन किया गया और सबने साथ में प्रंण किया कि हम सब अपने अंदर के द्वेष, लालच, झूठ, कपट, अमानवता का दहन करते है।
बच्चों में कृष्णा, फातिमा, रामकरन, अली शेर, वसुन्धरा, दिव्यांशी, अमित, दीपक, अंश, अभिनंदन आदि ने प्रतिभाग किया।