पुलिस मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल…

रिपोर्ट: राजीव त्रिपाठी 

सह संपादक 

सहारनपुर ब्रेकिंग…

सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी बदमाश इमरान मारा गया…

 

मुठभेड़ में थाना प्रभारी भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार, सरसावा पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चल रहा था, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मोटरसाइकिल छीनकर भाग रहे हैं। सूचना पर गागलहेड़ी थाना पुलिस को भी अलर्ट किया गया। दोनों थानों की पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश इमरान गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मारे गए बदमाश की पहचान इमरान निवासी थाना भवन, जनपद शामली के रूप में हुई है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि इमरान पर ₹1 एक लाख का इनाम घोषित था। वह मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों में डकैती, लूट और अन्य गंभीर अपराधों में वांछित था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *