राष्ट्रीय प्रभारी/ सोमेंद्र द्विवेदी दिल्ली
प्रदेश के 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को मिलेगा बोनस ₹1,022 करोड़ का व्ययभार वहन करेगी राज्य सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्णय, कर्मचारियों के परिश्रम का सम्मान, दीपावली से पहले मिलेगा आर्थिक लाभ, परिवारों में उत्साह का माहौल।
प्रति कर्मचारी ₹6,908 तक का बोनस, 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 (₹47,600-₹1,51,100) तक के कार्मिकों को मिलेगा लाभ।
राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान व स्थानीय निकायों के कर्मचारी भी लाभार्थी।
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, बोनस भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित हो। शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा, दीपावली पर उत्साह दोगुनासरकारी कर्मचारियों की निष्ठा और योगदान को सरकार का सम्मान।