*जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जनसमस्याएं*
(प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र गुप्ता)
श्रावस्ती:आज जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 13 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसलिए जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता कदापि क्षम्य नही की जाएगी। इसलिए जनशिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता मिली तो सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।