*प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को किया गया सम्मानित।*

रिपोर्ट/ सुनील कुमार पाठक 

सिसवा बाजार 

महराजगंज जिले के सिसवा बाजार में शनिवार को स्व. विजय बहादुर सिंह मेमोरियल स्कूल बरवां द्वारिका में पीटीएम और स्काउट गाइड प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि जितेंद्र बहादुर सिंह द्वारा माता सरस्वती के चित्र पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, बच्चों द्वारा सरस्वती बंदना की गई।

इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा। बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि इससे बच्चों में आगे बढ़ने की लालसा बढ़ती है, और ये बच्चे आगे चलकर अपने क्षेत्र और माता पिता का नाम रौशन करते है।

कार्यक्रम में स्काउट के बच्चों के गाइड मास्टर पल्लवी श्रीवास्तव के निर्देशन में जिप स्काउट गाइड की रैली में नगर बेसिक में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम बढ़ाने के लिए देवेश द्विवेदी, प्रियांशी, बंदना, अमित गुप्ता अपु सहित अन्य बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

प्रबंधक त्रिभवन सिंह, प्रधानाचार्य आलोक द्विवेदी, पल्लवी श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *