*महराजगंज में मतांतरण पर बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

उप सम्पादक 

 

क्रिसमस से पहले पुलिस अलर्ट, संदिग्ध धर्मांतरण गतिविधियों पर कसा शिकंजा।

महराजगंज पनियरा थाना क्षेत्र के महुअवा शुक्ल गांव में संदिग्ध मतांतरण गतिविधियों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से ईसाई धर्म से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की गई हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गांव में लंबे समय से धर्म परिवर्तन कराने की गुप्त गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। क्रिसमस पर्व को देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में थी और मतांतरण से जुड़े लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी।

 

सूचना के आधार पर पनियरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां प्रारंभिक पड़ताल में धार्मिक उन्माद फैलाने और अवैध मतांतरण के संकेत मिले। इसके बाद पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच व अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *