*बिंदास हो रहा मनरेगा में फर्जीवाड़ा डिजिटल आनलाइन हाजिरी में रोजगार सेवक बना रहे दहीबड़ा!*

ब्यूरो रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी मिठौरा बाजार महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

 

मिठौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देउरवा में मनरेगा योजना में बड़ी धांधली???

 

 

उच्च अधिकारियों एवं सरकार को बदनाम करने की कोशिश,

 

महराजगंज। जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत अनियमितताओं के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मिठौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देउरवा में चकमार्ग मिट्टी कार्य के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत देउरवा में बेचई गुप्ता के घर से वरवा सोनिया तक पीच के दोनों पटरी पर क्षेत्र पंचायत से मिटटी कार्य चल रहा है । इसके विपरीत रोजगार सेवक द्वारा मनरेगा पोर्टल पर 10मास्टर रोल पर 91 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की गई।मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब मनरेगा पोर्टल पर अपलोड मास्टर रोल की तस्वीरें सामने आईं। आरोप है कि मास्टर रोल संख्या 7392,7393,7394,7395,7396,7397,7398,7399,7400,7401 में एक ही जैसे मजदूरों की तस्वीरें बार-बार अपलोड की गई हैं। इससे मजदूरी भुगतान के लिए फर्जी फोटो अपलोड कर धनराशि निकालने की आशंका जताई जा रही है।

इस संबंध में जब मिठौरा के एपीओ मनरेगा से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो फोन करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई मामलों में एपीओ की ओर से यही चुप्पी देखने को मिली है, जिसके चलते मिठौरा ब्लॉक में मनरेगा भ्रष्टाचार को खुली छूट मिल गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और रोजगार सेवक, क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती रहेगी और जरूरतमंद मजदूर अपने हक से वंचित होते रहेंगे। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या रुख अपनाता है या फिर जिम्मेदारों की चुप्पी से मनरेगा में अनियमितताओं का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *