*अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम ने किया नदी क्षेत्र का निरीक्षण, नहीं मिली कोई गड़बड़ी।*

ब्यूरो रिपोर्ट/विशाल रौनियार 

ठुठीबारी, महराजगंज 

निचलौल क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस समय हलचल मच गई, जब चंदन उर्फ घोला नदी में अवैध खनन की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और नदी क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। हालांकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि नहीं पाई गई।

बताया गया कि स्थानीय कस्बे के एक शिकायतकर्ता ने नदी में अवैध खनन होने की जानकारी प्रशासन को दी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान न तो खनन में प्रयुक्त कोई मशीन मिली और न ही बालू या मिट्टी के अवैध भंडारण के संकेत पाए गए।

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके का मुआयना किया गया, लेकिन फिलहाल कोई अवैध गतिविधि सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अवैध खनन को लेकर पूरी तरह सतर्क है और भविष्य में भी ऐसी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *