*ठूठीबारी में खाटू श्याम यात्रा का भव्य स्वागतः श्रद्धालुओं ने “जय श्री श्याम” के जयकारे लगाए।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ विशाल रौनियार

ठूठीबारी महाराजगंज 

ठुठीबारी महराजगंज राजस्थान स्थित श्री खाटू श्याम जी की यात्रा का ठूठीबारी में भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा बरगदवा होते हुए ठूठीबारी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल बनाया।

यह यात्रा सोनौली से प्रारंभ होकर ठूठीबारी, सिसवा और हाटा होते हुए गोरखपुर के रास्ते खाटू (राजस्थान) तक जाती है।

स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस अवसर पर दीपक गोयल, दीपू निगम, धर्मेंद्र जायसवाल, सर्वेश्वर, राजू जायसवाल और धर्मेंद्र सहित कई अन्य श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया।

आयोजकों ने बताया कि यह सुविधा प्रत्येक शनिवार को उपलब्ध रहती है, जिससे श्रद्धालुओं को श्री खाटू श्याम जी के दर्शन एवं सेवा का अवसर प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *