*महराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: गन्ने के खेत में छिपाकर रखी गई 1596 विदेशी ई-सिगरेट जब्त।*

न्यूज रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया

ठूठीबारी महाराजगंज 

 

ठूठीबारी (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध पुलिस ने एक बार फिर स्ट्राइक की है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत, ठूठीबारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भरवलिया नहर के पास से तस्करी की एक बड़ी खेप बरामद की है। तस्करों ने नेपाल से लाकर गन्ने के खेत में 1596 पीस विदेशी ई-सिगरेट छिपा रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना ठूठीबारी के अंतर्गत लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी मनीष पटेल को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि भरवलिया नहर पुलिया के पास गन्ने के खेत में तस्करी का माल छिपाया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए जब पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तलाशी ली, तो वहां 8 बड़े गट्ठों में पैक की गई विदेशी ई-सिगरेट मिली।

 

कस्टम विभाग को सौंपा गया माल….

 

क्षेत्राधिकारी निचलौल, शिव प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद माल को धारा 111 कस्टम एक्ट के तहत लावारिस घोषित कर कब्जे में लिया गया है। बरामद सामान की कुल संख्या 1596 अदद है। कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद इसे अग्रिम जांच और डिस्पोजल के लिए कस्टम कार्यालय ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया है।

 

इस ऑपरेशन को सफल बनाने में ठूठीबारी थाना प्रभारी नवनीत नागर के नेतृत्व में उप-निरीक्षक मनीष पटेल, कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, दीपक कुमार, अनुज कुमार, कवि कुमार और सुनील कुमार की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *