रिपोर्ट विशाल रौनियर
ठूठीबारी, महराजगंज
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छावनी नेपाल के गोपालपुर स्थित मिनी गुरू गोरखनाथ मन्दिर में आगामी मकरसंक्रान्ति पर्व को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। मन्दिर परिसर को समिति के कार्यकर्ता साफ-सफाई के साथ ही मंदिर को सजाने में लग गये है। मन्दिर व्यवस्थापक रामसूरत वर्मा ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ जी महाराज द्वारा 6 नवम्बर 2012 को मिनी गुरु गोरखनाथ मंदिर का निर्माण कराया गया जिसका शिलान्यास नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र विक्रम शाह द्वारा किया गया था। तब से लेकर आज तक इस मन्दिर मे भारतीय क्षेत्र सहित नेपाल के भारी संख्या में श्रद्वालु हर वर्ष यहां दर्शन के लिए आते हैं । मन्दिर परिसर मे मनोरंजन के लिए झूला, सर्कस , चरखी व विराट दंगल कुस्ती का आयोजन किया गया है। परिसर में 105 दुकाने आवंटित की गई है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महेशपुर , पिपरहवा व बेलासपुर प्रहरी कार्यालय से 30 पुरूष व 10 महिला कास्टेबिल सहित 20 सशस्त्र सीमा बल के जवानों की तैनाती की मांग की गयी हैं।