*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत महाराजगंज में सघन वाहन चेकिंग अभियान, 42 वाहनों का चालान।*

न्यूज रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

 

महाराजगंज:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को जनपद महाराजगंज में सघन वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) महाराजगंज एवं जिला आपूर्ति अधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों एवं प्रमुख मार्गों पर संचालित किया गया।

 

अभियान के दौरान पेट्रोल पंपों पर विशेष निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों को ईंधन न दिया जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 42 वाहनों का चालान किया गया।

 

इसके साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोड एवं नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में नियमों का सख्ती से अनुपालन करने की अपील की गई।

 

अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

1: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत महाराजगंज में पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की जांच करते सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व पुलिसकर्मी।

 

2: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों का चालान करती संयुक्त जांच टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *