न्यूज रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी/चौक महराजगंज
महराजगंज के चौक स्थित मिनी गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला है । दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु समेत नेपाल के हज़ारों लोग खिचड़ी चढ़ाने और भगवान गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन करने के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में जुटने लगे और खिचड़ी चढ़ाते हुए दिखाई दिए। भक्तों की आस्था और श्रद्धा का यह नजारा पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल का संचार कर रहा था। डीएम और एसपी भी पहुँच कर गोरक्षनाथ के चरणों मे खिचड़ी चढ़ाकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया व जिले के अमन व खुशहाली के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा। उसके बाद डीएम एसपी ने मेले का निरीक्षण करते हुए मातहतों को दिशा निर्देश दिया।

जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई है जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए साथ ही साथ पूरे मेले क्षेत्र में 6 मजिस्ट्रेट समेत पुलिसकर्मी लगाए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे से भी मॉनिटरिंग की जा रही है जिससे किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत मेला परिसर में शादी कपड़ों में पुलिसकर्मियों के साथ एलआइयू को भी लगाया गया है साथ ही महिलाओं के लिए विशेष ध्यान करते हुए रखते हुए महिला पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया है जिससे शांतिपूर्ण तरीके से सभी श्रद्धालु गुरु गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ा सके।
बाइट:- संतोष शर्मा (जिलाधिकारी)
बाइट:- सोमेन्द्र मीणा (पुलिस अधीक्षक)
बाइट:- गुड़िया पांडेय ( श्रद्धालु)