*सिसवा में बसंतकालीन गन्ना बुवाई का आगाज़, आधुनिक ट्रेंच विधि से कोसे-8452 की शुरुआत।*

न्यूज रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी/ सिसवा बाजार महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

 

 

“तकनीक के साथ खेती, अधिक उत्पादन की दिशा में एक और कदम”

महराजगंज जिले के सिसवा क्षेत्र में बसंतकालीन गन्ना बुवाई की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को आईपीएल शुगर मिल के सहयोग से सिसवा नगरपालिका के चौधरी चरण सिंह वार्ड खेसरारी में प्रगतिशील कृषक राजकुमार यादव के खेत पर ट्रेंच विधि से गन्ना प्रजाति कोसे-8452 की बुवाई की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ चीनी मिल के विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज सिंह एवं प्रबंधक (गन्ना) अरविंद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों को उन्नत तकनीक अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

विभागाध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि ट्रेंच विधि से की जा रही बुवाई से गन्ने की बढ़वार बेहतर होती है और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना रहती है। उन्होंने बताया कि कृषक राजकुमार यादव आधुनिक खेती के माध्यम से उत्कृष्ट उपज हासिल कर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान जगरनाथ यादव, विनोद यादव सहित आईपीएल शुगर मिल के अनेक कर्मचारी और स्थानीय किसान मौजूद रहे। आयोजन ने क्षेत्र के अन्य गन्ना उत्पादकों में भी नई तकनीक अपनाने का उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *