News 18 Plus Bureau/Satyam Soni/Nautanwa.
नौतनवा में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति लोगों को किया जागरूक।
महराजगंज। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को हिंदू रक्षा दल नौतनवा की टीम द्वारा भारतीय संविधान के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान के मूल्यों, अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट रहने तथा संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रामप्रीत कनौजिया, विधानसभा उपाध्यक्ष अमन पहलवान, नगर अध्यक्ष अभय जायसवाल, देवेश साहनी, गंगासागर साहनी, सुनील पांडेय, अमन चौधरी, महेश मद्धेशिया सहित संगठन के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संदेश रहा कि संविधान का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है।