*विज्ञान ने मानवीय जीवन को बहुत ही किया प्रभावित *धीरेन्द्र प्रताप सिंह।*

न्यूज रिपोर्ट/सुनील कुमार पाठक 

सिसवा बाजार महाराजगंज 

 

सिसवा ब्लॉक सभागार में बेसिक विभाग के तत्वधान में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिसवा धीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके किया गया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत उच्च प्राथमिक विद्यालय ख़ेसरारी मंशाछापर के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिसवा धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विज्ञान ने मानवीय जीवन को बहुत प्रभावित किया है। विज्ञान से हम सभी अपने देश को सुपर पावर बना सकते हैं इसलिए सभी बच्चों को पूरे मनोयोग से विज्ञान की पढ़ाई करनी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी सिसवा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें अवसर देकर तराशने की जरूरत है। विज्ञान में आपकी रुचि किसी भी कार्य को सुव्यस्थित ढंग से करने की प्रेरणा देता है।

प्रतियोगिता में शेषपुर के तीन छात्र मोनिका,विवेक,तन्नू मंशा छापर की एक छात्रा प्रिया और हरखपुरा के एक छात्र अभय का चयन अंतिम रूप से हुआ। उक्त बच्चे जिले स्तर पर सिसवा का विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे।

खण्ड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी अरविन्द जायसवाल के द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर डायट प्रवक्ता अर्जुन शाही, विज्ञान एआरपी देवेंद्र पटेल, गणित एआरपी सूरज यादव, एआरपी अंभोज मिश्र, पूर्व एआरपी अरुण कुमार सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, लालबिहारी, पूनम प्रभा सोनी,मुद्रिका गुप्ता, रमेश चौरसिया, प्रकाश कुमार इत्यादि अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *