न्यूज रिपोर्ट/ खलील अहमद
कोठीभार सिसवा बाजार
“सशक्त नारी, सुरक्षित भविष्य”
महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र अंतर्गत थाना कोठीभार में दिनांक 21 जनवरी 2026 को मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा बापू शताब्दी बालिका इंटर कॉलेज, जहदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक योगेन्द्र तिवारी, महिला उप निरीक्षक लकी पटेल एवं महिला उप निरीक्षक नेहा कुमारी द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
अधिकारियों ने बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉस्को एक्ट तथा मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करते हुए इनके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को 1090, 1076, 181, 112, 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर पुलिस टीम ने संदेश दिया कि महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें, निर्भीक होकर सहायता लें और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहभागी बनें।