चिउटहा रोड पर दो बाइकों की भीषण टक्कर एक की हालत गंभीर यज्ञ जुलूस के दौरान हुआ हादसा

न्यूज रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी सिंदुरिया 

प्रधान सम्पादक 

 

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिउटहा चौकी के पास दिनांक 23 जनवरी 2026 को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मिठौरा बाजार से निकले यज्ञ जुलूस के दौरान निचलौल–चिउटहा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि दो घायल मिठौरा के निवासी हैं, जबकि दो युवक घुघली क्षेत्र के रहने वाले हैं। टक्कर में सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को उपचार हेतु भेजवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया।

 

यज्ञ जुलूस के दौरान हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *