*विवेकानंद इंटरमिडिएट कालेज में सरस्वती पूजा पर कार्यक्रम आयोजित।*

रिपोर्ट/ विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी,

महाराजगंज जिले के निचलौल विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्र ठूठीबारी स्थित विद्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। विभिन्न गांवों के स्कूलों में विद्या की देवी सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की गई। जिसमें ठूठीबारी में विधि विधान से विवेकानंद स्कूल में भी भव्य आयोजन हुआ।

 

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सरस्वती जी की आराधना की। उन्होंने विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाईं और ज्ञान की देवी से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का आशीर्वाद मांगा।

छात्रों ने मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत कीं, जिससे बसंतोत्सव का माहौल बन गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक नन्द प्रसाद चौधरी की उपस्थित ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रधानाचार्य मोहन चौधरी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिठाइयां भी वितरित कीं गई। इस दौरान सम्मानित गणमान्य सहित बच्चों के साथ अध्यापकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *