*एम-पैक्स सदस्यता महाभियान में महाराजगंज ने रचा इतिहास, प्रदेश में प्रथम स्थान।*

ब्यूरो /राजीव त्रिपाठी महाराजगंज 

सह संपादक 

उ0 प्र0 स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों व पैक्स सचिवों को किया सम्मानित।

सहकार से समृद्धि की ओर महाराजगंज बना प्रदेश का सिरमौर।

महराजगंज। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अन्तर्गत संचालित एम-पैक्स सदस्यता महाभियान-2025 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पैक्स सचिवों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2026 को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

एम-पैक्स सदस्यता महाभियान की शुरुआत 12 सितम्बर 2025 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से माननीय केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार श्री मुरलीधर मोहोल जी द्वारा की गई थी। जनपद महाराजगंज को जहां 30 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य मिला था, वहीं जनपद ने लक्ष्य से कई गुना अधिक 1,29,311 नए सदस्य जोड़कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।

 

महाभियान के अंतर्गत प्रति पैक्स न्यूनतम 200 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित था, जबकि जनपद में प्रति पैक्स औसतन 1,346 सदस्य बनाए गए, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। इसके साथ ही 28,175 ऑनलाइन सदस्य जोड़कर भी महाराजगंज ने प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

 

इस अभूतपूर्व सफलता के लिए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को जिलाधिकारी महाराजगंज एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, महाराजगंज को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है।

 

महाभियान के दौरान लगभग 2.18 करोड़ रुपये की अंशपूंजी एकत्र की गई, जिससे सहकारी समितियों की व्यवसायिक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। सदस्य कृषकों को “कृषक पंजिका” उपलब्ध कराए जाने से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता, सुगमता एवं भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित हुआ, वहीं उर्वरक वितरण से जुड़ी शिकायतों में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।

 

एम-पैक्स सदस्यता महाभियान-2025 में उत्कृष्ट योगदान के लिए अपर जिला सहकारी अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (सहकारिता), वरिष्ठ सहायक सहित जनपद में सर्वाधिक सदस्य बनाने वाली शीर्ष 10 समितियों के सचिवों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सभी पैक्स सचिवों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

 

“सहकार से समृद्धि की ओर – महाराजगंज बना प्रदेश का सिरमौर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *