*कोठीभार थाना क्षेत्र में “बहु-बेटी सम्मेलन” का आयोजन मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का संबल।*

ब्यूरो/ खलील अहमद/सिसवा कोठीभार 

कटहरी कला (महाराजगंज)।दिनांक 25 जनवरी 2026 को थाना कोठीभार क्षेत्र के कटहरी कला में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत बहु-बेटी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में लगभग 60 महिलाओं एवं बालिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में

महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल,

महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी,

आंगनवाड़ी कार्यकत्री बबीता श्रीवास्तव (पत्नी राजू श्रीवास्तव)

की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को समाज में घटित होने वाले महिला-सम्बंधी अपराधों जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, बलात्कार आदि से निपटने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही लड़कियों के घर से भागने से उत्पन्न होने वाली सामाजिक, पारिवारिक व व्यक्तिगत समस्याओं तथा इसके दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

महिलाओं को सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 181 की जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित महिलाओं व बालिकाओं से जुड़ी विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

फीडबैक:बहु-बेटी सम्मेलन का महिलाओं पर सकारात्मक और प्रेरणादायक प्रभाव देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने सम्मेलन की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

 

यह सम्मेलन न केवल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ाने वाला साबित हुआ, बल्कि समाज में सशक्त, सुरक्षित और जागरूक नारी के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम भी बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *