ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी /सिसवा कोठीभार महराजगंज
प्रधान सम्पादक
महराजगंज थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज में दिनांक 28 जनवरी 2026 को मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम/एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरवा द्वारिका में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व उ0नि0 योगेन्द्र तिवारी, म0उ0नि0 नेहा कुमारी एवं म0उ0नि0 लकी पटेल द्वारा किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, सरकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। टीम द्वारा महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी–वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से दी गई।
इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए महिलाओं को कानूनी सहायता एवं त्वरित मदद के लिए 1090, 181, 112, 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस व हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।