ब्यूरो/राकेश त्रिपाठी/महराजगंज
प्रधान सम्पादक
महराजगंज, 28 जनवरी 2026, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि बी,सी और डी ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है। पर्यटन परियोजनाओं के संदर्भ में निर्देशित किया कि कार्यदाई संस्था से समन्वय करते हुए सुनिश्चित करें कि परियोजना की पूर्णता तिथि में परिवर्तन करा लें। परियोजना में विलंब स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी ग्रामीण अभियंत्रण को भी भवन निर्माण की प्रगति को तेज करने के लिए कहा। जिलाधिकारी महोदय ने छात्रवृत्ति योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्यवाही कर प्रगति सुधारने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पंचायत सहायकों के माध्यम से फैमिली आईडी बनवाने का निर्देश दिया।
पीएम सूर्यघर योजना के संदर्भ में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ लक्ष्य के अनुरूप सूर्यघर लगवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मनरेगा में श्रमिकों की पारदर्शी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए। जिन योजनाओं में प्रगति खराब होगी, उनमें जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, श्रेया मिश्रा, बीएसए सुश्री ऋद्धि पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।