ब्यूरो /राकेश त्रिपाठी /निचलौल महराजगंज
प्रधान सम्पादक
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्टम क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ कस्टम विभाग ने जबरदस्त और निर्णायक कार्रवाई करते हुए तस्करों की कमर तोड़ दी है। निचलौल कस्टम अधीक्षक भगवान दास के सख्त नेतृत्व में कस्टम टीम ने नेपाल ले जाया जा रहा करीब 18 टन कच्चा केला बरामद किया है। यह खेप 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी हुई थी, जिन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार तस्कर लंबे समय से सीमा क्षेत्र का फायदा उठाकर कृषि उपज की अवैध तस्करी में लगे थे, लेकिन कस्टम अधीक्षक भगवान दास की सतर्क रणनीति और कड़ी निगरानी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस कार्रवाई से न केवल करोड़ों के अवैध कारोबार पर रोक लगी है, बल्कि सीमा पार तस्करी के नेटवर्क को भी करारा संदेश गया है।
कस्टम विभाग की इस आक्रामक कार्रवाई के बाद तस्करों में दहशत का माहौल है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के लिए अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। आने वाले दिनों में कस्टम की निगरानी और सख्त होने के संकेत हैं, जिससे तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने की तैयारी है।
यह कार्रवाई निचलौल कस्टम के इतिहास में अवैध तस्करी के खिलाफ एक मील का पत्थर मानी जा रही है।