*महराजगंज में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन।*

ब्यूरो/नरसिंह उपाध्याय/महाराजगंज 

उप सम्पादक 

महराजगंज आज भारतीय रिज़र्व बैंक एवं लीड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए एक विशेष वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के कुल 24 स्वयं सहायता समूहों की 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कुंती देवी ने की, जबकि संचालन लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) भूपेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, बचत की आदत, ऋण प्रक्रिया, डिजिटल लेनदेन, बीमा योजनाओं तथा विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम को भारतीय रिज़र्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र मोरे एवं नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कृष्ण कुमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने, वित्तीय अनुशासन अपनाने तथा बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित महिलाओं ने प्राप्त वित्तीय जानकारी को अपने दैनिक जीवन में लागू करने और अन्य महिलाओं को भी वित्तीय साक्षरता से जोड़ने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *